कमलेश
खमरिया खीरी। ईसानगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास स्थित खेतों में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तेंदुए के देखे जाने की खबर मिलते ही आसपास के गांवों के लोग सतर्क हो गए और खेतों में जाने से बचने लगे। वही ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना दिए जाने पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अकेले खेतों, जंगल या झाड़ियों की ओर न जाए। बच्चों को भी अकेले बाहर न भेजने तथा रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। इस बाबत
वन विभाग की टीम ने बताया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि किसी को तेंदुआ दिखाई दे तो उसके पास जाने या उसे घेरने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग अथवा पुलिस को सूचना दें। साथ ही ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्कता बनाए रखने की अपील की गई। फिलहाल कुछ भी हो
तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है और ग्रामीण वन विभाग की निगरानी के बीच स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।
