कमलेश
खमरिया खीरी। ईसानगर क्षेत्र के दरिगापुर गांव में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग बालिकाओं की उच्च शिक्षा के लिए एक अच्छे विद्यालय की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होती नजर आ रही है। इस बाबत निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार ने बताया कि करीब पांच महीने से निर्माण कार्य चल रहा है, फिलहाल मजदूरों की कमी के चलते काम की रफ्तार थोड़ी धीमी है, लेकिन उम्मीद है कि आगामी 8-9 महीनों के भीतर भवन निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। वही ग्राम प्रधान अनुराग मौर्या ने इस पहल पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इस इंटर कॉलेज के निर्माण से उच्च शिक्षा से वंचित क्षेत्र की बालिकाओं को दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने ही क्षेत्र में बेहतर व सुरक्षित वातावरण में अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही बताया कि इससे न केवल शिक्षा का स्तर बढ़ेगा, बल्कि बालिकाओं के सशक्तिकरण को भी मजबूती मिलेगी। इनके अलावा
ग्रामीणों का कहना है कि इस कॉलेज के बन जाने से क्षेत्र में शिक्षा का नया अध्याय शुरू होगा और आने वाली पीढ़ियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

