पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा ।शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कटरा लकड़मंडी में मंगलवार को वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षाधिकारी हेमलता त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच मिलता है।कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, संगीत और नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा। फत्तेपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि महादेव सागर ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।समारोह के अंत में प्रधानाध्यापिका विमला द्विवेदी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके बाद कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई।इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुशील पांडेय, विनीता कुशवाहा, राजेश मिश्रा, प्रदीप सिंह, संतलाल पांडेय, अंबुज तिवारी, राहुल पटेल, वैभव सिंह, संजय दूबे सहित अनेक शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


