पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोंडा)। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समाजवादी पार्टी के मनकापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विजय पासवान व समाजसेवी अखिलेश यादव के नेतृत्व में निकली यह शोभायात्रा कोल्हमपुर चौकी क्षेत्र से प्रारंभ होकर लगभग एक दर्जन गांवों से होकर गुजरी।
यात्रा के दौरान लोगों ने संविधान निर्माता बाबा साहेब को श्रद्धापूर्वक याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर सपा नेता विजय पासवान ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को संविधान के रूप में ऐसा शक्तिशाली साधन दिया, जिससे हर वर्ग को सम्मान और अधिकार प्राप्त हुआ है।
कार्यक्रम में अधिवक्ता अरुण गौतम, प्रदीप यादव, रमेश यादव, छेदी राम, रमिनरेश, अनिल गौतम, चांद सैय्यद, ईश्वरदीन, अनिल कुमार, रामनाथ भारती, विनोद भारती, रामप्रसाद, विनोद कुमार, शिवपाल, जगदेव, रामभवन, गोगे, गंगा प्रसाद चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
वहीं, थानाध्यक्ष अभय सिंह पुलिस बल के साथ पूरी शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए।
इसी तरह विकासखंड नवाबगंज के ग्राम सभा अकबरपुर में भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं शोषितों वंचितों व महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई, कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला सचिव जयसेन सिंह ने किया,कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुशील गौतम ने कहा कि भाजपा बाबा साहब के सिद्धांतों के विपरीत काम कर रही है, गरीब,शोषित, वंचित वर्ग का उत्पीड़न लगातार भाजपा द्वारा किया जा रहा है, बाबा साहब के विचारों को हम सबको मिलकर जन-जन तक पहुंचना है, कार्यक्रम का आयोजन पंचलाल पासवान ने किया जिसमें, शाकिर अली,शान अख्तर, शैलेन्द्र सिंह, रामनारायण यादव, संतोष कुमार, रोहित यादव, राम तेज मौर्य, गुड्डू पासवान, गौतम यादव आदि लोग मौजूद रहे।




