पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोंडा)।विकास खंड के पहली गांव में बीते गुरुवार को हुए भीषण अग्निकांड में किसानों की करीब 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई थी। इस घटना से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के लिए मंगलवार को मंडी समिति में राहत चेक प्रदान किया ।
कार्यक्रम में मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने पीड़ित किसानों को सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है और किसी भी आपदा की स्थिति में हर संभव मदद दी जाएगी, ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान से उबरने में सहारा मिल सके।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार तरबगंज जयशंकर सिंह, विधायक प्रतिनिधि वेदप्रकाश दुबे, बाबूलाल शास्त्री, बबलू पांडेय, अशोक सिंह, मंडी समिति के सचिव विनय कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


