अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में शासन के निर्देशानुसार मोडिफाइड साइलेंसर लगे दो पहिया वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में मंगलवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश कुमार तथा यातायात प्रभारी उमेश सिंह द्वारा अभियान चलाया गया । अभियान के तहत मोटर पार्ट बेचने वाले दुकानों तथा कंपनियों की भी चेकिंग की गई । कार्रवाई में 61 वाहनों का चालान कर 2 लाख 15 हजार रुपए का जुर्माना भी किया गया ।
30 जून को उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद बलरामपुर में दो पहिया मोडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहनों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण से आम जनमानस में उसे होने वाले कुप्रभाव की दृष्टिगत ऐसे वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान अभियान के अन्तर्गत जिले में संचालित दो पहिया वाहनों के वर्कशॉप, ऑटोमोबाइल पार्ट्स की दुकानों की जांच की गई एवं जनपद के वीर विनय चौराहे पर दो पहिया वाहनों की चेकिंग भी की गई । एक वाहन को थाना कोतवाली नगर में सीज किया गया एवं 04 दो पहिया वाहनो में मॉडिफाई साइलेंसर पाए जाने पर उनका चालान किया गया ।
प्रवर्तन कार्रवाई में कुल 61 वाहनों का चालान कर 215000 रुपए ( रु दो लाख पन्द्रह हजार मात्र ) की शास्ति अधिरोपित की गई । साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी दो पहिया वाहन विक्रेता मोडिफाइड साइलेंसर बेचते हुए पाया जाता है, तो मॉडिफाई साइलेंसर विक्रय करने वाले के आटो पार्टस की दुकान विरुद्ध मोटर यान अधिनियम में निहित प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी तथा ऐसी वाहनों पर रुपए 10000 रुपए का जुर्माना भी किया जायेगा । मॉडिफाई साइलेंसरों के विरुद्ध किए गए विशेष चेकिंग अभियान में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी बृजेश कुमार के साथ उमेश सिंह प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया ।