अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में बुधवार को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस जो डॉक्टर विधान चंद्र राय के जन्म दिवस के रूप में मनाया गया । वत्सल पब्लिक स्कूल एवं वात्सल इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने चिकित्सकों से मिलकर डॉक्टर्स डे कीबधाई दी ।
01 जुलाई को वात्सल्य पब्लिक स्कूल के कक्षा एक की छात्रा अनिका सोनी कक्षा 2 की छात्रा शौर्य तथा आराध्या वर्मा कक्षा 3 की छात्रा सिया कक्षा चार के छात्र अमूल्य तथा वात्सल्य इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 2 की छात्रा आद्या शुक्ला कक्षा 8 के छात्र अरिहंत शुक्ला एवं मृत्युंजय पांडे ने अटल बिहारी वाजपेई महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर राजेश चतुर्वेदी एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ए के शुक्ला ब्लड बैंक की डॉक्टर आकांक्षा शुक्ला, डॉ रुचि पांडे, सी पी श्रीवास्तव, आकांक्षा पांडे व हिमांशु तिवारी को सम्मानित किया । साथ ही बलरामपुर के प्रमुख रक्तदाता आलोक अग्रवाल को भी सम्मानित किया। विद्यालय परिवार ने आज शहर के अन्य चिकित्सकों डॉ निधि त्रिपाठी, डॉक्टर प्रांजल त्रिपाठी, डॉक्टर देवेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ दीपक, डॉ दिलीप जैसे महत्वपूर्ण चिकित्सकों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय की समन्वयक रिचा विश्वकर्मा एवं अध्यापिका स्नेहल शुक्ला उपस्थिति रही। राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ आशुतोष शुक्ला ने चिकित्सकों को मानव के सबसे महत्वपूर्ण साथी के रूप में अंकित किया बताया कि अगर। चिकित्सक समाज को हमेशा उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करता है। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉक्टर राजेश चतुर्वेदी एवं डॉ एके शुक्ला तथा डॉक्टर आकांक्षा शुक्ला द्वारा बच्चों को भी उनके भाषण उनकी नई-नई रचित कविताओं के लिए सम्मानित किया गया।