अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना पचपेड़वा क्षेत्रांतर्गत हुई गमशुदा की हत्या की घटना का बुधवार को खुलासा करते हुए घटना के लगभग तीन वर्ष बाद 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है ।
01 जुलाई को पीड़ित काजी नेहाल पुत्र काजी बरकतुल्लाह निवासी गुरचिहवा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर द्वारा थाना पचपेड़वा पर सूचना दिया गया कि उसके भाई सलामतुल्ला पुत्र काजी बरकतुल्लाह निवासी ग्राम गुरचिहवा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर उम्र 30 वर्ष के दिनांक 05 नवंबर 2023 समय 02.00 बजे घर से गाँव में निकलने के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया था । थाना पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की मोबाईल के लोकेशन के आधार पर व संदेही राजन गुप्ता उर्फ समीर पुत्र संतराम निवासी ग्राम महदेड्या थाना कोतवाली उत्तरौला जनपद बलरामपुर से पूछताछ के क्रम में गुमशुदा के मोबाईल बरामदगी के आधार पर राजन गुप्ता उर्फ समीर पुत्र संतराम निवासी ग्राम महदेझ्या थाना उतरौला जनपद बलरामपुर, इरफान पुत्र मोहम्मद जहीर खा निवासी ग्राम मुजहना रोड महदेईया थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर, ओसामा पुत्र अतीकुर्रहमान निवासी कुटकुट पुरवा अज्ञाबुजुर्ग थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर तथा मास्टर पुत्र अज्ञात निवासी कुटकुट पुरवा अज्ञाबुजुर्ग थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थी। 01 जुलाई को थाना पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की मोबाइल लोकेशन व पूछताछ से प्रकाश में आये क्रमशः अभियुक्तों राजन गुप्ता उर्फ समीर पुत्र संतराम निवासी ग्राम महंदेड्या थाना को० उतरौला बलरामपुर तथा झफान पुत्र मोहम्मद जहीर खा निवासी ग्राम मुजहना रोड महदेईया थाना श्रीदत्तगंज बलरामपुर को कस्बा उतरौला थाना को उतरौला बलरामपुर के मैक्स हास्पिटल से गिरफ्तार कर मा) न्यायालय रवाना किया गया । पूछताछ में अभियुक्त राजन गुप्ता उर्फ समीर द्वारा बताया गया कि गुमशुदा मृतक सलामतुल्ला की पत्नी सबीहा जो कि उतरौला में मोहल्ला रफीनगर की रहने वाली है, मैं उसी के पड़ोस में सलमान के मकान में किराये पर रहता था। मैं उसी दौरान उससे प्यार करने लगा था, उसका निकाह गुरचिहवा निवासी सलामतुल्ला के साथ हो जाने के बाद मै उससे मिलने गुरचिहवा तक आता रहता था, मैं उसे किसी भी कीमत पर पाना चाह रहा था । 05 नवंबर 2023 को अपने साथी ओसामा पुत्र अतीकुर्रहमान निवासी कुटकुट पुरवा अज्ञाबुजुर्ग थाना रेहरा बाजार बलरामपुर एंव इरफान पुत्र मोहम्मद जहीर खा निवासी ग्राम मुजहना रोड महदेईया थाना श्रीदत्तगंज बलरामपुर के साथ रजडेरवा पहुंचा । वहाँ से मैं अपनी कार KIA SELTOS रजिस्ट्रेशन नं0 UP32 MS 3637 से गुरचिहवा पहुँचा, वहां पर मैने सलामतुल्ला को बुलवाया, फिरोज फलवाले के साथ वह मेरे पास आया, जिसे मैं अपनी गाड़ी मे लेकर बानगढ़ बन्धे के पास उसे घुमाने के बहाने ले गया । वहाँ पर थोड़ी देर उसे लेकर घूमता रहा और अपने तीनो साथियों क्रमशः ओसामा, इरफान तथा मास्टर जो ओसामा के टेण्ट हाउस पर काम करता है, को लिया जो अपनी गाड़ी लेकर के पूर्वनियोजित योजना के मुताबिक आये थे, के द्वारा ग्लूकोज मे अल्प्राजोलम नशीली दवा की 04 टेबलेट पीसकर जिसे हम लोगो ने पहले से ही तैयार कर रखा था को सलामतुल्ला को पिला दिये, थोड़ी देर बाद उसे नशा होने लगा, वह कार की अगली बाबी सीट पर बैठा था, उसके नशे में हो जाने की हालत पर हम लोगो ने गाड़ी को रोक कर उसके सीट के पीछे जाकर रस्सी को उसके गले में फसा कर उसे जान से मार दिये थे, उसके मर जाने के बाद गाड़ी को लेकर समय करीब शाम 5.30 बजे हम लोग रजडेरवा आ गये थे। गाड़ी को आड़ मे लगा कर लाश को एक बोरे में भर कर दूसरी गाड़ी XUV 500 काला रंग के डिग्गी में डाल दिये थे, फिर हम लोग उस लाश को ले जाकर जनपद अबोध्या में पुल से एकांत पाकर नदी में फेक दिये। मृतक सलामतुल्ला की मोबाइल रियल मी एन्ड्राइड फोन में लगे सिम को अलग अलग स्थानों पर जाकर बाई-फाई का यूज करके रिचार्ज कर मृतक का सोशल मीडिया एकाउण्ट से मृतक के घर वालों को गुमराह करने के लिए पोस्ट एंव मैसेज डालता रहता था कि उसके घर वाले यह समझें कि सलामतुल्ला जिंदा है और हम लोगों से छुपकर कहीं बाहर रह रहा है।