अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर के नए रोटरी सत्र 2026-27 का शुभारंभ बुधवार को सेवा, सम्मान एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ हुआ। नए सत्र के प्रथम दिवस पर क्लब द्वारा डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के उपलक्ष्य में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को क्लब की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
01 जुलाई को रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर नवगठित कार्यकारिणी में रोटेरियन भूपेंद्र सिंह ने अध्यक्ष, रोटेरियन रविंद्र कुमार जस्वाल ने सचिव तथा रोटेरियन मिहिर मल्होत्रा ने कोषाध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल का शुभारंभ किया। तीनों पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से सभी सम्मानित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को शुभकामनाएँ देते हुए समाज के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की तथा क्लब की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर द्वारा जनसेवा के उद्देश्य से निःशुल्क रक्त परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों ने रक्त परीक्षण कराकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सम्मान समारोह आयोजित करना ही नहीं, बल्कि समाज के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना भी है।
क्लब के संस्थापक अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकॉल का रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर पूर्ण निष्ठा एवं अनुशासन के साथ पालन करता है। उन्होंने कहा कि क्लब सदैव "सेवा ही सर्वोपरि" की भावना के साथ समाजहित में कार्य करता रहेगा। क्लब के संस्थापक कोषाध्यक्ष रोटेरियन डॉ. जुबैर अहमद ने सभी चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना की। क्लब के सहायक प्रांतपाल रोटेरियन डॉ. सौरभ सिंह ने भी डॉक्टर्स डे एवं सीए डे के अवसर पर सभी सम्मानित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में क्लब के संस्थापक सचिव रोटेरियन आनंद उपमन्यु की धर्मपत्नी के नोएडा में हुए आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सभी रोटेरियन सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। इस अवसर पर आलोक कुमार श्रीवास्तव, अमित अग्रवाल, अंकित गोयल, अनुप कुमार अग्रवाल, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, अभिषेक यादव, आतिफ रहमान, डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा, डॉ. अब्दुल कयूम, डॉ. अफज़ाल अहमद खान, डॉ. मोहम्मद सालेम, डॉ. सतीश सिंह, डॉ. विकास अग्रवाल, फिरोज खान, हारिस बिन खालिद, हिंदूभूषण जायसवाल, जयशेखर, जसवीर सिंह, कीर्ति शेखर, मले पाहवा, निखिल टोलानी, पंकज पाहवा, सचिन पाहवा, सहजप्रीत सिंह, सक्षम अग्रवाल, संजय रस्तोगी, संजय शर्मा, शरद अग्रवाल, सुभाष चंद्र पांडे, रोटेरियन रीत कौर, रोटेरियन मीत कौर, मनीला पाहवा, रितिका जस्वाल, डॉ. प्रतिमा सिंह, अनीता श्रीवास्तव, आस्था पाहवा सहित क्लब के अनेक सम्मानित रोटेरियन सदस्य उपस्थित रहे। रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर ने नए सत्र के प्रथम दिवस पर समाज सेवा, सम्मान एवं मानवीय मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराते हुए आगामी वर्ष में जनहित के अनेक सेवा प्रकल्प संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।