कमलेश
खमरिया-खीरी।गोबिंद शुगर मिल, जुआरी इंडस्ट्रीज लिमिटेड की इकाई के ज्योत्सना महिला क्लब की ओर से हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। क्लब की चेयरमैन जोवियल सक्सेना की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं, किशोरियों और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेहंदी प्रतियोगिता के साथ विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में खूब रंग जमाया।
मेहंदी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में परचेज विभाग की सिमरन पुत्री रामस्वरूप ने प्रथम, प्रोडक्शन विभाग की अर्चना सिंह पत्नी गंगा सिंह ने द्वितीय तथा पम्मी राज पत्नी सूरज राज ने तृतीय स्थान हासिल किया। किशोरी वर्ग में प्रोडक्शन विभाग की अंजली सिंह पुत्री शैलेश सिंह प्रथम, परचेज विभाग की वंशिका श्रीवास्तव पुत्री बृजेश कुमार द्वितीय और इंजीनियरिंग विभाग की रिया ठाकुर पुत्री अरुण ठाकुर तृतीय रहीं। वही
बालिका वर्ग में इंजीनियरिंग विभाग की रचना पुत्री मुकेश कुमार ने प्रथम, गन्ना विभाग की हनी श्रीवास्तव पुत्री पंकज श्रीवास्तव ने द्वितीय तथा इंजीनियरिंग विभाग की चाहत सिंह पुत्री सरवन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘तीज क्वीन’ प्रतियोगिता रही। इसमें एसआर विभाग की सीमा शाह पत्नी परमेश्वर शाह ने अपने अंदाज और प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया और उन्हें तीज क्वीन चुना गया। साथ ही हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और साज-श्रृंगार के साथ उत्सव का आनंद लिया तथा मेहंदी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं ने माहौल को खुशनुमा बना दिया।




