अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के इंडो नेपाल सीमा पर तैनात 09वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय में फिट इंडिया संडे साइकिल रैली का आयोजन किया गया ।
16 अगस्त को स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन एवं स्वस्थ राष्ट्र के उद्देश्य को जन-जन तक पहुँचाने तथा लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए 09वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बलरामपुर में रविवार को “Fit India – Sunday on Cycle Rally” का आयोजन किया गया। मनोरंजन कुमार पाण्डेय, कमांडेंट 09वीं वाहिनी के मार्गदर्शन में आयोजित फिट इंडिया संडे साइकिल रैली में अधिकारियों के साथ अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली 09वीं वाहिनी मुख्यालय बलरामपुर से हरिहरगंज गाँव तक आयोजित की गई। रैली के माध्यम से नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कमांडेंट ने फिटनेस के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने सभी को नियमित व्यायाम और खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। रैली के माध्यम से “साइकिल चलाएँ, फिट रहें और स्वस्थ रहें” का संदेश दिया गया तथा लोगों को दैनिक जीवन में नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

