अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज में शनिवार को‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के साथ-साथ ‘‘80वाँ स्वतन्त्रता दिवस‘‘ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
15 अगस्त, 2026 को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के साथ-साथ ‘‘80वाँ स्वतन्त्रता दिवस‘‘ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ0 एम0पी0 तिवारी, विद्यालय के अध्यक्ष डॉ0 राजीव रंजन, प्रबन्धक इं0 आकाश तिवारी, निदेशक प्रकृति तिवारी, कोषाध्यक्षा मीता तिवारी, प्रधानाचार्या कुमारी रागिनी, उप प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय एवं राघवेन्द्र त्रिपाठी, पत्रकार बन्धु अखिलेश्वर तिवारी उप संपादक जन एक्सप्रेस, लोहिया क्रांति, क्राइम जंक्शन, लाइव टूडे, इंडिया टीवी बलरामपुर, वेद प्रकाश मिश्रा क्राइम जंक्शन बलरामपुर ने ध्वजा रोहण किया। प्रबन्ध निदेशक डॉ0 तिवारी ने आये हुए विद्यालय के अध्यक्ष डॉ0 राजीव रंजन पत्रकार बन्धु अखिलेश्वर तिवारी व वेद प्रकाश तिवारी को अंगवस्त्र पहनाकर तथा मोमेन्टो देकर हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन किया।
समारोह में कक्षा-9 व 11 के छात्र-छात्राओं में आयुश, आर्यन, आदर्श, आयुश तिवारी-।, आयुश सिंह, सादमा, गरिमा, इलमा, तालबिया, अंशू, शोभित, अधिकांश, श्रृर्षि, शशांक, अंश, तेजस्वी, शताक्षी ने मार्च पास्ट करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया एवं राष्ट्रगान गाया गया, उनका साथ सभी विद्यार्थियों, अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने दिया।
विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक, प्रबन्धक, सहायक प्रबन्धक, प्रधानाचार्या, उप प्रधानाचार्या, उप प्रधानाचार्य एवं कोषाध्यक्षा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का माल्यापर्ण करके धूप, द्धीप प्रज्जवलित करके पुष्प अर्पित किया। तत्पश्चात् सभी अध्यापक अध्यापिकाओं ने भी पुष्प अर्पित किया एवं श्रद्धांजलि दी। प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि ब्रिटिश शासन से आजादी मिलने की वजह से भारत में स्वतंत्रता दिवस सभी भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। 15 अगस्त 1947 को हमारा देश ब्रिटिश शासन से मुक्त होकर एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था। 14 और 15 की मध्य रात्रि को कई विद्रोह के बाद भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुयी थी। हमें स्वतंत्र हुए आज पूरे 77 वर्ष हो गए है। हमारा भारत 200 वर्ष तक अंग्रेंजो के अधीन था जिसके बाद हमारे देश में आजादी के लिए काफी लड़ाई लड़ी गयी। जिसमें से महापुरूषों ने अपना बलिदान दिया और भारत को एक स्वतंत्र देश बनाया। इस वर्ष हम स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ मना रहे है। क विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें नारा, समूह नृत्य, समूह गायन, एकल गायन, एकल नृत्य, फैन्सी ड्रेस, चित्रकला प्रदर्शनी, भाषण, मेंहदी प्रतियोगिता, हाउस बोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम में सर्वप्रथम कक्षा-11 के छात्र आयुश तिवारी ने देश भक्ति के ऊपर नारा लगाया। कक्षा-नर्सरी से कक्षा- यू0के0जी0 के नन्हे-मुन्ने छात्र छात्राओं ने सामूहिक नृत्य (गीत-हम छोटे-छोटे बच्चे है) नामक गीत पर श्रविका, आयत, सरवग्य, भागवत, अवन्तिका, अनन्त, अदविका, अक्षिता, सानवी, हादिया, जयश्री, अरनवी, सुशांत, मलय, आकृति, मरियम, जिकरा, अर्जुन, अभिश्री, आरिज, अधिराज ने नृत्य मे प्रतिभाग किया। कक्षा-2 के छात्राओं द्वारा समूह नृत्य (गीत-तेरा हिमालय आकाश) नामक गीत पर जिसमें यशिक, अभेद्या, शिल्पी, तुलसी, देवांसी, श्रृष्टि, रिया, कृतिका, अविका, अनिका ने बहुत ही सुन्दर व मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा-3 के छात्र-छात्राओं द्वारा समूह नृत्य (गीत-फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी) नामक गीत पर परिधि, आराध्या, सिया, अनन्या, आरव, संस्कार, सुशांत, रितविजा, परिजा, सानवी, प्रेरणा, श्रावनी, अखण्ड, आयुष्मान, काव्या, मिसिका, हलाता ने प्रतिभाग किया। कक्षा-4 की छात्राओं द्वारा समूह नृत्य (गीत‘-तेरी मिट्टी के बेटे) नामक गीत पर मोहनी, माही, प्रज्ञा, पारूल, निधि, कार्तिक, सिद्ध, अक्षत, निकुंज, अभिषेक, अयान, हर्षित ने सुन्दर प्रस्तुति दी। कक्षा-5 के छात्राओं द्वारा समूह नृत्य (गीत-तलवारों पर सर वार दिये) नामक गीत पर अवन्तिका, आराध्या, श्रद्धा, आशी, श्रृष्टि, कोमल, उमायरा, नितिका, आस्था, अदिती, आव्या, खुशी, श्रेया, अभिश्री नें अति मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा-6 की छात्र-छात्राओं द्वारा समूह नृत्य (गीत-एक तेरा नाम है सांचा) नामक गीत पर मेधावी, मरियम, आरोही, आकृति, सौम्या, आराध्या, अनन्या, श्रेया, काव्या गुप्ता, काव्या श्रीवास्तव, अनन्या बाल्मिकी, समृद्धि, आस्था सिंह, महिका, उन्नति, उपासना, आशी, रूचि, देव अविनाश, संस्कार, सूर्यांश, प्रथमेश, अमन नें मनमोहक प्रस्तुति दी। कक्षा-7 व 8 के छात्राओं द्वारा समूह नृत्य ( गीत -भारत के बेटी) नामक गीत पर आस्था, पलक, आराध्या, मानवी, सिदरा, शिवांगी, अविका, अनुष्का, सबनूर, सिद्धी, डिम्पल, सोनाक्षी ने जोरदार प्रदर्शन करके सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इसी क्रम में कक्षा- 8 के छात्र-छात्राओं द्वारा समूह गायन (गीत- मैसप.-सारे जहाँ से अच्छा) प्रस्तुत हुआ जिसमें देव, वैष्णवी, मानवी, रूसिदा, आयुष्मान नें प्रस्तुति दी। कक्षा-7 के छात्र-छात्राओं में अविनाश, मरियम, लवन्या, मेधावी द्वारा समूह गायन प्रस्तुत हुआ। कक्षा-5 के छात्र द्वारा एकल गायन (गीत-ओ देश मेरा) नामक गीत पर सौर्य ने सुन्दर प्रस्तुति दी। कक्षा-6 की छात्रा मेधावी सिंह ने एकल नृत्य (गी-आयो रे शुभ दिन आयो) नामक गीत पर बहुत मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करके दर्शकों का मन मोह लिया। इसी क्रम में कक्षा-1 के नन्हे-मुन्ने छात्र/छात्राओं द्वारा फैन्सी ड्रेस में प्रतियोगिता हुयी जिसमें प्रत्यांश, सौर्यप्रताप व अर्थव मिश्रा- नेहरूजी, कृष्णा-भगत सिंह, सार्मथ्य, मलय व रूद्र-गांधी जी, गार्गी व अर्थव मलिक-कमांडर, नितिक्षा, वानी एवं आयुशी-लक्ष्मीबाई, अर्जुन व शिवांस-फौजी, सोना-इंदिरा गांधी, कुंज पाण्डेय-सुभाष चन्द्र बोस, देवांसी-भीमराव अंबेडकर के रूप में प्रतिभाग किया जिसे उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहना की। कक्षा-1 से कक्ष-5 के छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रर्दशन में हलाता, सैफ, आंचल, अयान ने अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन किया। कक्षा-6 से कक्षा-8 के छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रदर्शन में वेदांशी, शिफा, मरियम, आस्था, मानवी, श्लोक नें अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन किया। कक्षा-1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं ने स्वतत्रंता दिवस पर देशभक्ति भाषण में अदविका, हादिया, अर्नव, आकृति, अर्जुन, सौर्य, अनंत, अरायना, सानवी, अजींक, काव्या, कुंज, रितुविजा, हलाता, अयान, प्रज्ञा, मोहनी, आव्या ने अपना-अपना विचार प्रस्तुत किया। कक्षा-6 से कक्षा-8 तक के छात्र-छात्राओं में श्लोक, आस्था, अविनाश, आराध्या, ख्याती, रत्नप्रिया, यति ने देशभक्ति भाषण की प्रस्तुति दी। कक्षा-9 से कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं में सादमा आबदीन एवं आयुश तिवारी ने बहुत ही सुन्दर देशभक्ति पर भाषण की प्रस्तुति दी । प्रबन्ध निदेशक, प्रबन्धक, निदेशक, प्रधानाचार्या, उप प्रधानाचार्या, उप प्रधानाचार्य एवं कोषाध्यक्षा सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकायें उपस्थित रहे। अन्त में विद्यालय प्रबन्ध निदेशक नें सारे बच्चों तथा समस्त स्टाफ को मिठाई वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया।

