अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के विकासखंड सदर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा अगरहवा में स्थापित पब्लिक सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाला गया । यात्रा का शुभारंभ प्रबंध निदशक श्रवण कुमार शुक्ला ने किया ।
14 अगस्त को पब्लिक सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज अगरहवा बलरामपुर में तिरंगा यात्रा निकाला गया । विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक श्रवण कुमार शुक्ला ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया । तिरंगा यात्रा के जरिए छात्र-छात्राओं के साथ लोगों को राष्ट्र प्रेम, समर्पण तथा त्याग एवं बलिदान की भावना का संदेश दिया गया । तिरंगा यात्रा में विद्यालय के नियंत्रक एवं परीक्षा विभाग के हेड डॉक्टर के के मिश्रा, राजेंद्र उपाध्याय, जी डी शुक्ला, सुरेश चौहान, राजेश यादव, शुक्ला जी और शिक्षिकाएं अल्का श्रीवास्तव, बबिता अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं ।

