अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के इंडो नेपाल सीमा पर तैनात 09वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा शुक्रवार को “हर घर तिरंगा–2026” अभियान के अंतर्गत तिरंगा मोटरसाइकिल रैली आयोजन किया गया ।
14 अगस्त को “हर घर तिरंगा–2026” अभियान के अंतर्गत मनोरंजन कुमार पाण्डेय, कमांडेंट, 09वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के निर्देशन में 09वीं वाहिनी मुख्यालय बलरामपुर से तिरंगा मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली 09वीं वाहिनी मुख्यालय, बलरामपुर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई। इसमें 09वीं वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की । प्रतिभागियों ने मोटरसाइकिलों पर तिरंगा लगाकर “भारत माता की जय”, “वन्दे मातरम्”, “जय हिंद” एवं “हर घर तिरंगा” जैसे देशभक्ति नारों का उद्घोष किया । साथ ही पीएम केंद्रीय विद्यालय, बलरामपुर एवं 09वीं वाहिनी द्वारा संयुक्त रूप से तिरंगा साइकिल रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं एसएसबी 09वीं वाहिनी के कार्मिकों ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों का उद्घोष किया। जवानों द्वारा विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों को “हर घर तिरंगा–2026” अभियान के महत्व से अवगत कराते हुए अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने एवं अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

