अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में वनवासी कल्याण आश्रम के सेवा समर्पण संस्थान द्वारा संचालित महाराणा प्रताप वनवासी छात्रावास में रविवार को विद्यारंभ समारोह पूजन अर्चन के साथ आयोजित किया गया । समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी तथा विशिष्ट अतिथि महंत गेल्हापुर बृजानंद जी महाराज, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, बलरामपुर चीनी मिल के महाप्रबंधक वित्त वीएन ठाकुर तथा भाजपा नेता अजय सिंह पिंकू ने सरस्वती पूजन के उपरांत हवन पूजन के साथ किया।
9 अगस्त को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महाराणा प्रताप वनवासी छात्रावास में विद्यारंभ कार्यक्रम समारोह पूर्वक संपन्न हुआ । मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों ने मुख्य अजमान छात्रावास संचालन समिति के महामंत्री इदू भूषण जायसवाल तथा छात्र-छात्राओं के साथ सरस्वती पूजन के उपरांत हवन कुंड में आहुति डालकर कार्यक्रम को संपन्न कराया । समित के महामंत्री श्री जायसवाल ने छात्रावास तथा उसके संचालन के विषय जानकारी दी । कोषाध्यक्ष मंगल बाबू ने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया । संरक्षक एमएलके पीजी कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडे ने छात्रावास के संचालन तथा उद्देश्यों पर प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि छात्रावास मे 22 छात्र तथा महिला छात्रावास में 9 छात्राएं निवास कर रहे हैं। इनका संपूर्ण खर्चा समिति तथा उससे जुड़े लोगों द्वारा वहन किया जा रहा है । समिति के अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद व्यापित किया ।
उन्होंने बताया कि छात्रावास में बलरामपुर के अलावा लखीमपुर सीतापुर तथा श्रावस्ती जनपद में जनजातीय परिवार के बच्चे निवास कर रहे हैं । इनके पठन-पाठन तथा खान-पान सहित संपूर्ण व्यय की जिम्मेदारी समिति उठा रही है । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक जितेंद्र जी ने अपने संबोधन में छात्रावास के विषय में जानकारी देते हुए संचालन समिति के कार्योंकी सराहना की । मुख्य अतथि देवी पाटन मंदिर महंत मिथलेश नाथ योगी तथा विशिष्ट अतिथि महंत बृजनंद ने अपने आशीर्वचन में छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं । उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए संचालन समिति से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी । कार्यक्रम का सफल संचालन महिला समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष साधना श्रीवास्तव ने किया ।
समारोह में संपूर्ण पूजन कार्यक्रम विद्वान पंडित दुख हरण नाथ पांडे तथा उनके सहयोगी द्वारा संपन्न कराया गया । अतिथियों के सम्मान उपरांत विशेष सहयोग तथा जनहित में कार्य के लिए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ एसके वर्मा तथा डॉ वाई पी गुप्ता को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक जितेंद्र जी, वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय संगठन प्रमुख सचिन जी, संरक्षक डॉक्टर कौशल्या गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एम पी तिवारी, डॉ जेएस चौहान, राम जन्मभूमि के पक्षकार राजेंद्र सिंह, डॉ शरद सिंह, अमर सिंह, रमेश पाहवा, विश्वनाथ मिश्र, प्रोफेसर विशाल मिश्रा, ग्राम प्रधान महेश मिश्रा, अनूप चंद्र मिश्रा, केशवानंद मिश्रा, कुंवर जय सिंह, अजीत प्रताप सिंह, महिला समिति की महामंत्री साधना पांडे, रंजना पांडे, शालिनी सिंह रश्मि सिंह, बी डी जयसवाल, संजय शुक्ला, गौरव मिश्रा, शिवम मिश्रा, रामकुमार मिश्र अखिलेश्वर तिवारी वेद प्रकाश मश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे ।