अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं की कापी जाँच एवं उत्तर पुस्तिकायें दिखायी गयी।
9 अगस्त को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज, बलरामपुर में विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ० एम०पी० तिवारी के नेतृत्व में कोषाध्यक्षा मीता तिवारी, प्रधानाचार्या कुमारी रागिनी, उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय एवं उप प्रधानाचार्य राघवेन्द्र त्रिपाठी की उपस्थिति में अभिभावकों एवं शिक्षको के साथ बैठक किया गया तत्पश्चात् कक्षा नर्सरी से कक्षा.12 तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों एवं छात्र.छात्राओं की कापी जाँच एवं उत्तर पुस्तिकायें दिखायी गयी। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यालय परिसर में आये हुए सभी अभिभावकों का विद्यालय प्रबंधन द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों की पढ़ाई.लिखाई, अनुशासन, व्यवहार, नियमित उपस्थिति तथा अन्य सह.पाठयक्रम गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक ने उपस्थित सभी अभिभावकों को बताया कि बच्चा नियमित रूप से स्कूल आए, बिना आवश्यक कारण के छुट्टी न लें, बच्चा समय पर स्कूल पहुँचें, होमवर्क नियमित रूप से पूरो हो, माता-पिता होमवर्क न करें, बल्कि बच्चे की निगरानी में करें और उसे प्रेरित करें, मोबाइल यूट्यूब गेमिंग का समय सीमित हो, पढ़ाई के समय फोन से दूर रहे, छोटे बच्चों को बिना निगरानी के अत्यधिक स्क्रीन एस्सपोजन न दें, रात में पर्याप्त नींद सुनिश्चित करें। बैठक में विद्यालय के प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्या ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को खेल, योगा, कला, संगीत, भाषण, प्रश्नोत्तरी तथा सांस्कृति कार्यक्रम भी कराया जाता है जिसमें सभी बच्चे प्रतिभाग करें, साथ ही अभिभावक बच्चें को अपना स्कूल बैग, किताबें, ड्रेस, आई0डी0कार्ड, लेखन सामग्री तथा गृहकार्य चेक करके भेजें। अभिभावकों नें अपने-अपनें बच्चों की शैक्षणिक स्थिति का स्पष्ट आकलन किया। शिक्षकों ने प्रत्येक विद्यार्थियों की प्रगति, कमजोरियों, व्यवहार और कक्षा में प्रदर्शन के बारे में विस्तृत जानकारी मिली। बैठक में उपस्थित सभी अभिभावकों ने शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई को लेकर विस्तार से बातचीत की और शिक्षकों द्वारा दिये गये सुझावों को सराहा। इस कार्यक्रम में अभिभावकों नें बढ-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने बच्चों की पढ़ाई के बारे में शिक्षकों से विस्तारपूर्वक बातचीत की। कई अभिभावक ने शिक्षकों से सुझाव भी लिए कि वे अपने बच्चों में कैसे सुधार ला सकते है। इससे न केवल बच्चों की पढ़ाई में सहयोग मिलेगा, बल्कि विद्यालय और घर के बीच समन्वय भी और अधिक मजबूत होगा। इसके साथ ही कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों एवं छात्र.छात्राओं की कापी जाँच एवं उत्तर पुस्तिकायें दिखायी गयी। तथा उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशकए उप प्रधानाचार्या एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किये। सभी ने शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने पर बल दिया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं उनकी कमजोरियों व सुधार क्षेत्रों पर चर्चा करना था। यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा। अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा किये गये इस प्रयास की सराहना की तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रही।

