अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के विधानसभा उतरौला में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा दुःख हरण नाथ मंदिर से शुरू होकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर जाकर संपन्न हुई ।
13 अगस्त को आयोजित तिरंगा यात्रा का नेतृत्व स्थानीय विधायक रामप्रताप वर्मा ने किया। यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोग हाथों में तिरंगा लेकर पैदल मार्च करते हुए 'भारत माता की जय' और देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने लोगों को 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़ने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में जिला उपाध्यक्ष देवानंद गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, रोहित राज गुप्ता, फरिद्र गुप्ता, सरनजीत सैनी, ओमप्रकाश गुप्ता, रूपेश कुमार, विष्णु कुमार, राजकुमार कौशल, राकेश तिवारी, संजय गुप्ता, प्रहलाद सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय विद्यालयों के छात्र भी उपस्थित रहे।