सलमान असलम
बहराइच यूपी के बहराइच जिले के देवलखा चौराहा पर शिव बारात की सुरक्षा में लगी डायल 112 टीम के सामने पति ने पत्नी का नाक दांत से काट लिया। पुलिस ने पति को धक्के देकर मार कर उसकी पत्नी को छुड़ाया। इसके बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। महिला का इलाज चल रहा है।
कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के देवलखा चौराहा पर बुधवार को शिव बारात जुलूस निकल रही थी। जिसे देखने के लिए देवलखा गांव निवासी संदीप कुमार के बच्चे भी गए। भीड़ में बच्चे गायब न हों, इसके लिए संदीप की पत्नी सरोज कुमारी एक अन्य महिला के साथ अपने बच्चों को बुलाने चली गई। इसके बाद पति भी मौके पर पहुंचा। उसने सुरक्षा में लगी डायल 112 पुलिस टीम के सामने ही पत्नी की पिटाई कर नाक को दांत से काट लिया।मौके पर सुरक्षा में तैनात पुलिस ने संदीप को धक्का देकर पत्नी से छुड़ाया। इसके बाद महिला एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात आठ बजे जिला अस्पताल पहुंची महिला का इलाज डॉक्टर रामेंद्र त्रिपाठी ने की। महिला की हालत में अब सुधार है। महिला ने अभी कोतवाली में तहरीर नहीं दी है।

