प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रुचि केसरवानी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में पुलिसकर्मी बहनों, सफाई कर्मी बहनों और प्रधानमंत्री की योजना से लाभान्वित 25 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व पटखा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष बहनों के अलावा नगर की सम्मानित बहने भी उपस्थित रही। कार्यक्रम की बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह व विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा आशीष श्रीवास्तव और जिला महामंत्री राजेश सिंह रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंजू पांडेय , कामिनी श्रीवास्तव,यशोदा शुक्ला ,मंजू त्रिपाठी,कुसुम सिंह, प्रतिभा सिंह, वंदना त्रिपाठी, मनीता सरोज, नेहा सहित आदि बहने उपस्थित रही।कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री निर्मला विश्वकर्मा ने किया। वहीं दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में, स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं, बीसी सखियों और ग्रामीण महिला उद्यमी के मध्य विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. शिवानी मातनहेलिया और डॉ. श्रद्धा सिंह तथा एलडीएम प्रतापगढ़ गोपालशेखर झा ने महिलाओं को उधमाशीलता की ओर बढ़ने और छोटे-छोटे रोजगारों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनते हुए परिवार की आय में वृद्धि के विभिन्न अनुभवू साझा किया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं का किया सम्मान
मार्च 07, 2025
0
Tags

