पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
मनकापुर गोंडा :गौरा विधानसभा गोंडा के निर्वतमान प्रत्याशी संजय विद्यार्थी के नेतृत्व में छपिया के विद्यार्थी जन कल्याण इंटर कॉलेज में आयोजित आज पीडीए पंचायत एवं समीक्षा बैठक में जोन एवं सेक्टर प्रभारियों सहित विधानसभा के अन्य महत्वपूर्ण पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बूथ मजबूत करने की रणनीति बनी।सभी सेक्टर में सेक्टर प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष सहित उस सेक्टर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा आने वाले समय में पीडीए पंचायत आयोजित की जाएंगी।बूथ मजबूत करने के लिए उसी बूथ के जिम्मेदार गंभीर कार्यकर्ता को जिम्मेदारीदेने एवं महिला मोर्चा के गठन पर भी सहमति बनी।इस अवसर पर सभी नें एक स्वर में वर्तमान की आतातायी, गरीब, नौजवान एवं किसान विरोधी सरकार को 2027 में उखाड़ फेकने का संकल्प लिया।
गरीबों मजदूरों नौजवानों एवं महिलाओं के जीवन में खुशहाली लाने एवं सभी का सम्मान बढाने के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायेंगे।वर्तमान में पूरे प्रदेश में विशेष रूप से गोंडा बस्ती जनपद में चोरी की घटनाओं से गाँव के लोगों में दहशत है।छुट्टा जानवर फसलें बर्बाद कर रहे हैं इस समय आम आदमी परेशान हैरान है।अस्पतालों में सही इलाज नहीं हो रहा है।
समाजवादियों का तो नारा ही रहा है।पढाई दवाई सस्ती होगी, किसानों नौजवानों और व्यापारियों के हितों की रक्षा हो।सबका सम्मान सबका स्वाभिमान।
कार्यक्रम का संचालन शिव कुमार प्रजापति नें किया इस अवसर पर प्रमुख रुप से राजा विंदेश्वर प्रताप सिंह,वरिष्ठ नेता मोहन लाल यादव, जिलापंचायत सदस्य अनुराग पटेल,नजीर मोहम्मद , राम जीत निषाद, हेमंत पांडेय, जिला पंचायत सदस्य बस्ती शंकर यादव,रहम अली कादरी प्रदेश सचिव, सुशील पांडेय, अरुण यादव विधानसभा अध्यक्ष अकरम चौधरी, राम जीत निडर, मुनीम यादव, विनय यादव नीरज पाठक मिथलेश, राम कुमार यादव, सागर मौर्या, के . डी पटेल, राम प्रकाश चौरसिया, पवन शर्मा, राम किशन पासवान, जितेन्द्र यादव, विजय प्रताप मिश्रा,ननकन यादव, अरविन्द यादव, राम चरन वर्मा, अशोक मिश्रा, राम सुरेमन भारती, राजू चौहान, डी. डी.सोनी, मो जुबैर आलम, सूर्यप्रताप, बसंत लाल, अनिल गुप्ता, हर्ष चौधरी, लालमन वर्मा , राजेश वर्मा,राजकुमार प्रजापति, शिवनारायन यादव, जिया प्रधानईमरान हुसैन मनोज यादव, बृजलाल यादव, सचिन, विनोद यादव, मकसूद अहमद अब्दुल सुभान, मोहम्मद शहीद, रिंकू भारती, निर्मल प्रसाद सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


