पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोंडा)। क्षेत्र के पर्वती ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान संजय मौर्या की माता बचना देवी (72 वर्ष) का आकस्मिक निधन शनिवार रात करीब 10 बजे अयोध्या मेडिकल कॉलेज में हृदय गति रुकने से हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में गहरा शोक और गमगीन माहौल फैल गया।
रविवार की सुबह से ही प्रधान के आवास पर लोगों का तांता लगा रहा। इस दुखद मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करने पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा नेता रतनदेव तिवारी,प्रधान डा. संजय दुबे,सत्येंद्र पाल,कृष्ण कुमार यादव,मोहम्मद इलियास, रत्नेश मिश्रा, राम भवन वर्मा, ग्राम प्रधान आशाराम पाल सहित सैकड़ों लोग पहुंचे।
गांववासियों ने प्रधान परिवार के साथ दुःख साझा कियाl इस गमगीन अवसर पर सभी ने उनकी उज्जवल स्मृतियों को याद किया। रविवार की शाम अयोध्या के सरयू तट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ, जिसमें पूरे क्षेत्र ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

