पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोंडा)। बाते दिनों मे कटरा रेलवे क्रॉसिंग के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मुख्य आरक्षी योगेन्द्र नाथ यादव का इलाज के दौरान राजधानी के केजीएमयू में रविवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस कर्मचारियों में शोक छा गया।
मिली खबर के अनुसार स्थानीय थाने में तैनात मुख्य आरक्षी योगेन्द्र नाथ यादव अपने हमराही मुख्य आरक्षी अभिषेक सिंह के साथ 17 सितम्बर की सुबह अभियुक्त की तलाश में निकले थे। सुबह करीब आठ बजे जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल कटरा रेलवे क्रॉसिंग से आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने अनियंत्रित होकर उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।दुर्घटना में दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सरयू घाट चौकी पुलिस की मदद से उन्हें अयोध्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने योगेन्द्र नाथ यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनऊ केजीएमयू रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रविवार की देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।इस दुखद घटना पर थानाध्यक्ष अभय सिंह ने मुख्य आरक्षी के निधन की पुष्टि करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मृतक पुलिसकर्मी को पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी जाएगी।
मृतक मुख्य आरक्षी 2006, बैच के सिपाही थे।दो भाइयों में बड़े थे। मृतक के दो बेटे हैं।बड़ा लड़का यश यादव 11, पियुष यादव 8, पत्नी पूजा देवी,पिता अभिमन्यु यादव सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
मृतक मुख्य आरक्षी का शव नवाबगंज थाना परिसर में पहुंचने पर मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, थानाध्यक्ष अभय सिंह, उपनिरीक्षक विश्वास चतुर्वेदी, दूधनाथ चतुर्वेदी,कस्बा चौकी इंचार्ज पंकज यादव, सरयू घाट पुलिस चौकी इंचार्ज संजीव सिंह, कोल्हमपुर चौकी इंचार्ज शिवकुमार यादव, महिला उपनिरीक्षक अंतिमा सिंह सहित सभी पुलिस कर्मियों ने नम आंखों से पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी।वही स्थानीय लोग भी इस दुखद घटना को लेकर स्तब्ध नजर आ रहे है।

