कृष्ण मोहन
उत्तर प्रदेश में गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूरे शिवा बख्तावर ग्राम पंचायत के बुधई पुरवा गांव में देर रात दुर्गा प्रतिमा देखने पहुंचे दो गुटों में डीजे पर नाचने को लेकर कहासुनी और गाली गलौज के बाद जमकर विवाद हुआ है। जहां पर मनीष शुक्ल गुट के लोगों द्वारा हनुमंत लाल शुक्ल गुट पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। फायरिंग में मनीष गुट के घायल 22 वर्षीय निखिलेश शुक्ला का गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। तो वही 24 वर्षीय सत्येंद्र नाथ शुक्ला के प्राइवेट पार्ट से छू करके गोली चली गई है, जिसका भी प्राथमिक उपचार मेडिकल कॉलेज में किया गया है। इस घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें हनुमंत लाल शुक्ला गुट के लोग लोग आपसी कहासुनी करके विवाद कर रहे हैं, उसमें एक युवक असलहा लिए हुए हैं और वीडियो बनाता हुआ। देख अपने कमर के पीछे कर रहा है, विवाद बढ़ने के कारण वीडियो में फायरिंग की आवाज भी आ रही है। वही हनुमंत लाल शुक्ल द्वारा भी तहरीर देकर के प्रदीप तिवारी त्रिलोकी पांडे समेत कई लोगों पर जान से मारने की नीयत से मारपीट करने को लेकर के भी आरोप लगाया है। हनुमंत लाल शुक्ल के सिर में चोट आई है, जिनका भी गोंडा के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
वहीं घायल निखिलेश शुक्ला ने बताया कि हम अपने कई भाइयों के साथ दुर्गा प्रतिमा देखने के लिए गए हुए थे। जहां हनुमंत लाल और उनके लोगों ने गाली गलौज के बाद गोली मार दिया है, जो हमारे पैर में लगी है और लोगों ने मारपीट किया है। घटना के समय यह लोग नशे में थे, इन लोगों ने पहले गाली गलौज किया, जब हम लोगों ने मना किया तो उन्होंने गोली मार दिया है। वहीं परिजन मनीष शुक्ला ने बताया कि हमारे भाई निखिलेश शुक्ला और सत्येंद्र नाथ शुक्ला हनुमंत लाल शुक्ल के घर के पास दुर्गा प्रतिमा देखने को लेकर गए हुए थे। इसी दौरान नशे की हालत में हनुमंत लाल शुक्ल, संजीव तिवारी,सत्यम शुक्ला, डिप्टी पांडे और गुड्डू शुक्ला ने गाली गलौज शुरू कर दिया। इसी दौरान हनुमंत लाल शुक्ल ने मेरे भाई निखिलेश शुक्ला को गोली मार दी है। वही हनुमंत लाल शुक्ल का कहना है। कि इन लोगों ने मुझे मारने के लिए दौड़ा लिया और मैं किसी तरीके से अपनी जान बचाकर घर में भागा हूं। लेकिन तब तक यह लोग मेरे सिर पर लाठी डंडे से हमला कर चुके थे।
बोले एएसपी
मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डीजे पर नाचने को बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया, जिसमें एक युवक के पैर में गोली लगी थी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति अब सामान्य है। मामले में जांच की जा रही है।

