![]() |
| फाइल फोटो मृतक |
उत्तर प्रदेश के गोंडा में नशेड़ी बेटे ने पिता पर हमला करने के बाद आत्महत्या कर ली, जिससे गांव में हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार के देर शाम खोड़ारे थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव के रहने वाले तिलक राम के बेटे अर्जुन ने पिता पर लकड़ी के पीढ़ा से हमला कर दिया, जिससे पिता की स्थिति गंभीर हो गई। इसी दौरान अर्जुन ने खुद पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
![]() |
| घायल पिता |
जाने क्या है पूरा मामला
बताया जाता है कि अर्जुन अत्यधिक नशे का आदी था, शराब, भांग, गांजा सहित विभिन्न प्रकार के नशे में लिप्त रहने के कारण घर में आए दिन क्लेश किया करता था। उसके नशे के कारण मोहल्ले और गांव वाले भी परेशान थे। लोगों की माने तो नशे में होने के बाद वह अक्सर गांव वालों से भी विवाद किया करता था। मंगलवार के शाम 7:30 बजे शराब पीने के लिए पिता से 500 रुपए की मांग कर रहा था, जिसे देने से पिता ने इंकार कर दिया। जिससे नाराज होकर अर्जुन ने लकड़ी पर बैठने वाले पीढ़ा से पिता तिलकराम के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे उसकी स्थिति खराब हो गई।
बर्बाद करती घर की लाइन
बताया जाता है कि पिता से विवाद करने के दौरान अर्जुन ने घर के विद्युत तारों को लाठी डंडे से मार मार कर तोड़ दिया, जिससे पूरे घर में अंधेरा छा गया। इसके बाद पिता के सिर पर प्रहार किया। जिससे वह घायल हो गया। हो हल्ला और गुहार सुनकर पड़ोस के लोग दौड़ पड़े, गंभीर दशा में इलाज के लिए बुजुर्ग अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के उपरांत घर लौटने पर लोगों ने पाया कि अर्जुन हाथ में सब्जी काटने वाला चाकू लेकर पड़ा हुआ था। जिसके स्थिति को देखते हुए ग्रामीण उसे भी लेकर एंबुलेंस से गौरा सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
![]() |
| बेटे के गम में डूबी मां |
खुद के गर्दन पर किया वार
ग्रामीणों की माने तो नशे में धुत होने के बाद अर्जुन ने चाकू से अपनी गर्दन और गले पर कई वार किए थे, जिससे वह पूरी तरह से खून से लतफथ हो गया था। घर में अंधेरा होने के कारण स्पष्ट दिखाई नहीं पड़ा था, लेकिन जब उसके पिता को अस्पताल से लोग वापस लेकर घर पहुंचे तब अर्जुन की स्थिति देखकर लोग घबरा गए।
बोले इंस्पेक्टर
मामले में खोड़ारे थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि अस्पताल के सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच करने पर पता चला कि मृतक ने शराब के नशे में पिता से विवाद करने के बाद खुद पर चाकू से हमला कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई है।



