पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा शनिवार को दुर्गागंज माझा गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र व उच्च प्राथमिक विद्यालय में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम महिला उपनिरीक्षक अंतिमा सिंह ने महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान की रूपरेखा से अवगत कराते हुए बताया कि सरकार महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों जैसे छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक आदि की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठा रही है।महिलाओं को थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी दी गई और सुरक्षा हेतु आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्डलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एंबुलेंस सेवा) तथा 1930 (साइबर हेल्पलाइन) से परिचित कराया गया। मौके पर पंपलेट्स वितरित कर सभी को इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। टीम में शामिल महिला आरक्षी अर्चना सिंह,रोशनी देवी खुशब यादव ने भी महिलाओं के मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी।


