पंश्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोंडा)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम जलालपुर में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस मौके पर महिला उप निरीक्षक अंतिमा सिंह ने उपस्थित बालिकाओं और महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान 5.0 की रूपरेखा, उद्देश्य और इसके तहत मिलने वाली विभिन्न सुरक्षा सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक थाने पर “मिशन शक्ति केंद्र” स्थापित किए जा रहे हैं, जहां महिलाएं अपनी शिकायतें सुरक्षित वातावरण में दर्ज करा सकती हैं। कार्यक्रम में उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी जिसमें 112 आपातकालीन सेवा, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन), 1098 चाइल्डलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, तथा साइबर अपराध की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की उपयोगिता समझाई।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को जागरूकता पैम्पलेट्स वितरित किए गए और उन्हें अपने अधिकारों तथा आत्मरक्षा के उपायों के बारे में प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में महिला आरक्षी अर्चना सिंह तथा रोशनी देवी ने भी मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी।


