पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोंडा) क्षेत्र के महंगूपुर गाँव के एस डी पब्लिक स्कूल में शनिवार को मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्राओं को महिला पुलिस कर्मियों ने जागरूक किया।
कार्यक्रम में महिला आरक्षी रोशनी देवी ने महिलाओं को निडर होकर समाज में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नारी को शक्ति स्वरूपा कहा जाता है लेकिन वे अपनी शक्ति नहीं पहचानती। उसी को जागृत करने के लिए मिशन शक्ति काम करती है। उन्होंने साइबर क्राइम, शोषण, लिंग भेद, संदिग्ध काल, उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग व महिला अपराधों के बचाव के तरीके बताये तथा पुलिस के सहायता नंबर 1090, 181,112, 1076 की जानकारी दी। प्रांसी यादव ने बच्चों को गुड व बैड टच के बारे में भी जागरूक किया। इस मौके पर एस आई अशोक कुमार जायसवाल, प्रधानाचार्य अमन पांडेय सहित विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा।

