पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
वजीरगंज (गोण्डा) क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर में ब्रहस्पतिवार को बजाज कुंदुरुखी शुगर मिल की तरफ से शरद कालीन गन्ने के बुआई का शुभारम्भ किया गया। किसानों को नई प्रजाति के बारे में भी बताया गया।
उप गन्ना प्रबंधक अरविन्द सिंह ने बताया कि आज नए सत्र की बुआई का शुभारम्भ किया गया है। शरद कालीन गन्ने के बुआई नई प्रजाति 0118 से की गयी। यह अगेती प्रजाति है, जिससे किसान भाई दुगना लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ सहफसली खेती को भी संयोजित किया जा सकता है, जिसमें चना, मटर, आलू उपर्युक्त है। उन्होंने बताया कि गन्ने की शरद कालीन बुआई सभी प्रकार से उत्तम है। इसके बीज किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। गन्ने की खेती को मजबूती देने व किसानों की मदत के लिए हम सदैव ततपर हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान अहसान ने किसान शिवकरन को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया। सहायक अधिकारी अजीत सिंह, सुपर वाइजर वसीम अहमद, वृजमोहन, रामनारायण, प्रदीप यादव, रामसूरत, बालकराम, भइलाल आदि लोग उपस्थित रहे।

