पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोंडा) बुधवार को थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक इत्यादि की रोकथाम के लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
थाने की महिला उपनिरीक्षक अंतिमा सिंह ने मिशन शक्ति/एंटीरोमियो टीम के साथ थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान 5.0 के उद्देश्य और प्रत्येक थाने पर स्थापित किए जा रहे मिशन शक्ति केंद्रों की जानकारी दी।
सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे यूपी आपातकालीन सेवा-112, वीमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में महिला आरक्षी प्रांशी यादव और आस्था गौतम भी शामिल रहीं।


