पं श्याम त्रिपाठी
गोंडा। विकासखंड वजीरगंज के ग्राम पंचायत नियामतपुर में पूर्वमंत्री व मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने क्षेत्र भ्रमण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात करते हुए कुशलक्षेम जाना व जनता की समस्याएं से रूबरू हुए। उन्होंने लोगों से संवाद करते हुए देश व प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व प्रधान साधू प्रसाद पांडेय, जगदम्बा प्रसाद पांडेय द्वारा आयोजित लिट्टी चोखा कार्यक्रम में भी वे शामिल हुए।
विधायक के पहुंचने पर जगदम्बा पांडेय ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर पीआरओ वेदप्रकाश दूबे, प्रधान नरेंद्र मिश्रा उर्फ गुड्डू, प्रधान बडकुइयां अरुण कुमार शुक्ला, प्रधान करनीपुर विनोद मिश्रा, प्रधान सत्यदेव मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार पाण्डेय, महामंत्री स्वतंत्र सिंह, भाजपा नेता बलकरन सिंह, मनोज तिवारी, प्रधान जनार्दन मिश्रा, प्रधान गिरधारी तिवारी, विमला शरण पांडेय, प्रधान अशोक सिंह उर्फ गिंडू सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, प्रधान मिथलेश तिवारी व प्रधान पप्पू तिवारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


