पं श्याम त्रिपाठी
गोंडा:जिले के हलधरमऊ विकास खंड कार्यालय पर सोमवार को पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के सरकारी आदेश का कड़ा विरोध किया।विरोध स्वरूप सभी कर्मचारियों ने अपने डिजिटल हस्ताक्षर वाले डोंगल सहायक विका स अधिकारी (एडीओ) राजेश को सौंप दिए। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए ग्राम पंचाय त अधिकारी यमुना प्रसाद ने बताया कि यह न ई व्यवस्था उनके कार्य की प्रकृति के अनुकूल नहीं है।
![]() |
| ज्ञापन सौंपते सचिव |
उन्होंने कहा कि सचिवों का कार्य पूरी तरह से फील्ड आधारित होता है और एक सचि व के पास तीन से दस ग्राम पंचायतों तक का प्र भार होता है।इतने विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र और बहुउद्देशीय कार्य प्रकृति के कारण किसी एक निश्चित स्थान और समय पर ऑनलाइन हाजि री लगाना अव्यावहारिक है।विरोध के चलते सचिवों ने घोषणा की है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं,तब तक वे कोई भी वित्तीय कार्य नहीं करेंगे।हालांकि,प्रशासनिक और विकासा त्मक कार्य जारी रहेंगे। 
डोंगल
ग्राम विकास अधिकारी जगजीत सिंह ने मांग करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत सभी कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति की समान व्यवस्था होनी चाहिए।उन्होंने सरकार के रवैये को 'ताना शाही' बताया। ग्राम विकास अधिकारी कीर्ति मौर्य ने चेतावनी दी कि यदि आदेश जल्द वाप स नहीं लिया गया तो उनका संगठन प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन करेगा।
बोले एडीओ पंचायत..
राजेश वर्मा ने डोंगल प्राप्त करने की पुष्टि नहीं की हैं,उन्होंने बताया इस मामले में एक एप्लीके शन प्राप्त हुआ है।इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उच्च अधिकारियों को अवग त कराने और समस्या समाधान का आश्वासन दिया है।


