![]() |
| बजरंगदल का विरोध प्रदर्शन |
पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा ।बुधवार को नगरपालिका के घंटाघर चौराहे पर विहिप और बजरंगदल कार्यकर्ताओ ने पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे कथित अत्याचार और दीपू चंद्र दास की नृशंस हत्या के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर पुतला फूंका है ।
![]() |
| प्रदर्शन कर फूंका पुतला |
नगरपालिका के घंटाघर चौराहे पर बुधवार को विहिप और बजरंगदल के बांग्लादेश मे हो रहे हिंदुओ के अत्याचार को लेकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकालते हुए नारेबाजी की और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।
![]() |
| विहिप व बजरंगी ने फूंका पुतला |
विहिप संयोजक वरिष्ठ पदाधिकारी महेंद्र कश्यप उर्फ रिंकू बाबा के नेतृत्व में यह मार्च पहलवान वीर बाबा मंदिर परिसर से शुरू होकर घंटाघर चौराहे तक पहुंचा, जहां सभा आयोजित हुई। सभा को संबोधित करते हुए विहिप जिला उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समाज को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। विहिप संयोजक रिंकू बाबा ने चेतावनी दी कि यदि हिंदुओ पर अत्याचार नहीं रुके तो संगठन को बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा हिंदू हितो के लिए संगठन का उदय हुआ है संगठन किसी भी कीमत पर हिंदुओं पर किसी प्रकार का अत्याचार नही सहेगा ।सभा के बाद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने घंटाघर चौराहे पर एकत्रित होकर बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान थाना अध्यक्ष अभय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और शांति व्यवस्था बनाए रखी। प्रदर्शन में विहिप सहसंयोजक महेन्द्र कश्यप उर्फ रिंकू बाबा,प्रखंड संयोजक शुभम् पांडेय,भाग सेवा प्रमुख देवमणि पांडेय, प्रेमनाथ मिश्रा, सुधांशु पांडेय, शंकर दयाल तिवारी,लाल दूबे, राजेश, अनमोल मिश्रा, बाबी चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।



