पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा। ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जेम्स हार्वी मेमोरियल इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी हेमलता त्रिपाठी,ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ सुशील पाण्डेय और सभी सम्मानित पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पे माल्यार्पण करके किया गया|
50 मीटर दौड़ बालिका में प्रथम रुकसार प्राथमिक गोकुला से,50 मीटर और 100 मीटर दौड़ बालक में प्रथम अमित यादव कंपोजिट तुरकौली से,100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय रेहली से ज्योति, कबड्डी बालक और बालिका जूनियर में कंपोजिट निरिया प्रथम स्थान पर रहे।
व्यायाम शिक्षक सुशील कुमार के मार्गदर्शन में खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई,खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदया ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करके विजई बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
इस अवसर पे राम सुंदर,ब्लॉक अध्यक्ष जूनियर राजेश मिश्रा,मंत्री प्रदीप सिंह,सुधीर सिंह,ब्लॉक उपाध्यक्ष अवनीश तिवारी,धर्मेंद्र तिवारी,राकेश पाण्डेय,हंसराज वर्मा, भीमदेव मिश्रा, संजय दूबे,पवन श्रीवास्तव, श्रीमणि श्रीवास्तव,देव प्रकाश भारती, कीर्तिवर्धन सिंह,शिव भजन सिंह, विनोद सिंह दानिश, विकास सिंह, सुमित मित्र पाण्डेय,अवधेश तिवारी,उमेश तिवारी ,अरविंद पाण्डेय,पंकज पाण्डेय,समीर पाण्डेय, कन्हैयालाल शर्मा ,कृष्ण कुमार तिवारी,SRG विनीता कुशवाहा,कल्पना तिवारी, वंदना पटेल,अनीता पाण्डेय, खुशबू जायसवाल, तानिया हलधर ,रेखा सिंह,रोशनी ,सविता तिवारी, सुशीला,नीतू पाण्डेय,तथा ब्लॉक के सभी खेल अनुदेशक उपस्थित रहे।



