पंश्याम त्रिपाठी/ सरदार जिंदर सिंह
नवाबगंज गोंडा । क्षेत्र के बालापुर में बुधवार को थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को छेड़छाड़, शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध व अन्य अपराधों से बचाव के लिए जागरूक किया।
![]() |
| महिलाओं को जागरूक करती पुलिस टीम |
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्रों की जानकारी दी गई, जो प्रत्येक थाने पर स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 112, 1090, 181, 1098, 1076, 102 और 108 के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम द्वारा गुड टच और बैड टच के विषय में भी समझाया गया तथा साइबर अपराध से बचाव के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पंपलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम में महिला उपनिरीक्षक अंतिमा सिंह, महिला आरक्षी रोशनी देवी, प्रांशी यादव, आरक्षी विनोद कुमार और शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।


