पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा:कटरा कुटी धाम पर चल रही श्रीहनुमत कृपा प्राप्ति महायज्ञ एवं माघी पूर्णिमा महोत्सव के तृतीय सोपान की कथा का शुभारंभ प्रख्यात कथावाचक भोलानाथ शास्त्री ने राष्ट्रगान के साथ किया !
कथा शुभारंभ के पूर्व मुख्य यजमान संध्या उपाध्याय पत्नी डी के उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यास पूजन किया! दैनिक यजमान के रूप में मीना मिश्रा पत्नी प्रमोद मिश्रा रहे! पीठाधीश्वर स्वामी चिन्मयानंद महराज ने कथा व्यास एवं वैदिक विद्वानों का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र भेंट किया ! कथा का शुभारंभ करते हुए कथा व्यास ने कहा कि राम केवल ऐतिहासिक एवं पौराणिक व्यक्ति नहीं है बल्कि आचरण, मर्यादा, धर्म और करूणा का सजीव स्वरूप है ! रामत्व को जीवन व्यवहार में उतरना ही सच्ची श्रद्धा है, रामत्व का अर्थ है सत्य के मार्ग पर अधिक रहना कर्तव्य को सर्वोपरि मानना ,समाज में सामाजिक समरसता स्थापित करना और प्रत्येक स्थिति में नैतिक मूल्यों का पालन करना ! कथा व्यास ने संदेश देते हुए कहा कि सत्ता ,धन ,वैभव और व्यक्तिगत सुख से ऊपर लोकमंगल का स्थान है ! इस अवसर पर उन्होंने प्रयागराज संगम मेले में हुए शंकराचार्य के अपमान की निंदा की ! कार्यक्रम के संयोजक भुवनेश्वर शास्त्री ,कार्यक्रमाधिकारी डॉ अरुण सिंह ,विनोद कुमार गुप्ता, संदीप गुप्ता गगन,रामगोपाल सिंह ,ओमप्रकाश गुप्ता, विजय सोनी ,दीनानाथ गुप्ता, परशुराम शर्मा ,गौरी शंकर गुप्ता , सुरेंद्र सिंह फौजी आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे !





