![]() |
| फाइल फोटो मृतका |
पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
उत्तर प्रदेश के गोंडा में घर से खेत के लिए निकली नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत में शव पाया गया, मृतका के परिजनों ने प्रेमी पर गला दबा करके हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी से इलाके में सनसनी मची हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र के मैंनपुर गांव के मजरे डड़वा गांव के रहने वाले शिवजनम के 21 वर्षीय पुत्री पूजा का गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। स्थानीय पुलिस ने गहराई से छानबीन के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम से जांच कराया है। वही मामले को लेकर मृतका की मां ने गांव के रहने वाले प्रेमी के खिलाफ शिकायती पत्र देकर हत्या का आरोप लगाया है।
![]() |
| शादी की फोटो |
मनकापुर में हुई थी शादी
बता दे कि 1 महीने पहले 9 दिसंबर को पूजा का विवाह मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के कुंजलपुर गांव के रहने वाले सुभाष से हुआ था। खिचड़ी का त्यौहार मनाने के लिए पूजा 14 जनवरी को वापस अपने मायके गई थी।
![]() |
| मौके पर रोते बिलखते परिजन |
घर से खेत के लिए निकली थी युवती
मृतका की मां अनीता के मुताबिक उसकी बेटी 15 जनवरी के दोपहर पूर्व लगभग 11:00 बजे घर से अपने खेत के लिए निकली थी, इसके बाद वह वापस नहीं लौटी, मां की माने तो उसके नहीं लौटने पर घर वाले परेशान हो गए कल से ही उसकी लगातार खोजबीन जारी थी। शुक्रवार को खेत के बगल में स्थित गन्ने के खेत में उसका शव पाया गया।
![]() |
| मौके पर पहुंची पुलिस व परिजन |
प्रेमी पर हत्या का आरोप
मृतका की मां के मुताबिक शादी से पूर्व उसकी बेटी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी शादी अलग कर दी गई,
प्रेमी से शादी नहीं होने के कारण वह पूजा को लगातार धमकी दे रहा था। अनीता का आरोप है कि उसके प्रेमी ने गन्ने के खेत में गला दबा करके उसकी हत्या कर दी है। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
बोले इंस्पेक्टर
घटना के बाद नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल का जांच करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, मृतका की मां ने युवती के पूर्व प्रेमी राजकुमार पर हत्या का आरोप लगाया है।




