![]() |
| थानाध्यक्ष अभय सिंह |
पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज, गोंडा।गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले पुलिस अधिकारियों को जनपद मुख्यालय पर सम्मानित किया गया।जिसमे मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने स्थानीय थानाध्यक्ष अभय सिंह एवं सरयूघाट चौकी इंचार्ज संजीव सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंडलायुक्त ने बताया कि पुलिस बल समाज की सुरक्षा की रीढ़ है और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी अपनी ईमानदारी, अनुशासन एवं कार्यकुशलता से आमजन में विश्वास कायम करते हैं। उन्होंने दोनों अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इनकी कार्यशैली अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
![]() |
| सम्मान |
थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दूधनाथ चतुर्वेदी व विश्वास चतुर्वेदी सहित सभी ने एक सुर मे बताया कि थानाध्यक्ष अभय सिंह एवं चौकी इंचार्ज संजीव सिंह ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई तथा आम नागरिकों से बेहतर समन्वय स्थापित करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। इनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आमजन को राहत पहुंचाई।बधाई देने वालो मे सब इंस्सपेक्टर विभव सिंह कोल्हमपुर चौकी इंचार्ज उमेश सिंह, दिवान, सुनील यादव, अरुण सिंह, रविन्द्र सिंह, विपिन सिंह, देशदीप गिरी, राजकिशोर रावत, विजय यादव, दिनेश यादव, लक्ष्मीकांत कनौजिया, विजय समाजसेवी राकेश यादव, प्रधान विष्णु कुमार, विजय चतुर्वेदी राजा, मेराज आलम, देवी यादव, कृष्णमोहन यादव, अखिलेश यादव, दिवाकर शर्मा, दिवाकर मौर्या सहित तमाम लोग रहे।





