पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोंडा)। क्षेत्र के परसहना दमकिया गांव में मंगलवार दोपहर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अंगवस्त्र अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य राहुल सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने दलितों, वंचितों सहित पूरे समाज को संविधान के माध्यम से समान अधिकार प्रदान किए। उन्होंने बताया कि संविधान में दिए गए अधिकार आज भी समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने में सहायक हैं।
वहीं चंद्रशेखर लहरी ने उपस्थित जनसमुदाय से आह्वान किया कि बाबा साहेब के बताए मार्ग को अपने जीवन में अपनाएं और उन्हें प्रेरणास्रोत बनाकर आगे बढ़ें।
इस मौके पर ग्राम प्रधान अशोक कुमार, चंचल सिंह, प्रेमप्रकाश भारती, गिरधारी लाल चौहान, बृजबिहारी कुरील, प्रमोद चंचल,रामजियावन भारती,बेचन लाल मौर्य,राजेश सिंह, जयराम चौहान देवीनगर,अजीत श्रीवास्तव, जगदेव प्रसाद,शिवपाल भारती,राकेश यादव, संजू यादव,राजेश भारती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



