कमलेश
खमरिया खीरी:शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संविलियन विद्यालय दरिगापुर में “स्कूल चलो अभियान” के तहत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली को बीईओ अखिलानंद राय एवं ग्राम प्रधान अनुराग मौर्या ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सैकड़ों बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बच्चों के हाथों में शिक्षा से जुड़े विभिन्न संदेशों वाली तख्तियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। “सब पढ़ें, सब बढ़ें”, “बेटी पढ़ाओ, देश बढ़ाओ” जैसे स्लोगन लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए गांव के विभिन्न मार्गों से होकर रैली गुजरी, जहां बच्चों ने लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश यादव के साथ शिक्षक मो. अमीन, शिक्षा मित्र अमित कुमार सिंह,शिक्षक सतीश, अनिल कुमार चौधरी,अनुदेशक भावना सिंह तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने रैली को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


