पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज ।गोंडा-अयोध्या मार्ग पर शनिवार सुबह एक हार्डबोर्ड से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
अयोध्या की ओर जा रहा ट्रक शनिवार की सुबह करीब साढ़े छः बजे दुल्लापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटते ही सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और जाम लग गया।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला।
चालक की पहचान शब्बानी निवासी अकबरपुर, अंबेडकरनगर के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह लखीमपुर से हार्डबोर्ड लादकर बिहार के सीवान जा रहा था।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाकर यातायात बहाल कराया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं और स्थिति अब सामान्य है।



