पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा। शासन द्वारा नामित सभासदों को बुधवार को नगर पालिका परिषद सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। एसडीएम प्रदीप सिंह ने सभी नामित सभासदों को विधिवत शपथ ग्रहण कराई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री मौजूद रहे। शपथ लेने वाले नामित सभासदों में आशीष कुमार तिवारी उर्फ राहुल, चंदन श्रीवास्तव, कन्हैयालाल कौशल, कृष्ण गोपाल तथा वीरेन्द्र गुप्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने की। इस अवसर पर विधायक रमापति शास्त्री ने कहा कि सभी नामित सभासद नगर के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें।
इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी सर्वेश शुक्ल, जेई कंचन यादव, विधायक प्रतिनिधि वेदप्रकाश दूबे, रवि श्रीवास्तव, बिहारी लाल पांडेय, प्रधान मोहम्मद इलियास, पिंकू सिंह,सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

