पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा ।आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली जनशिकायतों के प्रभावी और त्वरित निस्तारण में नवाबगंज थाना प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। इस उपलब्धि से स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना हो रही है।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से कोई भी नागरिक अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। इन शिकायतों को संबंधित विभाग द्वारा प्राथमिकता के आधार पर जांच कर शीघ्र निस्तारित किया जाता है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सभी शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाती है।उन्होंने आगे बताया कि थाना स्तर पर टीम बनाकर शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया गया, जिसके चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है। पुलिस की इस कार्यशैली से आमजन में विश्वास बढ़ा है और लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने थाना की पुलिस को मिले इस सम्मान पर खुशी जताई है।

