कमलेश
खमरिया खीरी:खमरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। समदहा गांव के निकट शनिवार शाम शारदा नदी पार करते समय समदहा निवासी मायाराम (55) पुत्र अशर्फी गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों ने तत्काल खमरिया पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक नदी में तलाश अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद रविवार को प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश राय की सूचना पर एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुची, जिसने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस बाबत परिजनों ने बताया कि मायाराम घर से बाजार जाने के लिए निकले थे और शारदा नदी पार करते समय यह हादसा हो गया। वही प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश राय ने बताया कि एनडीआरएफ टीम द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। तलाश अभियान जारी है।

