पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा। सिरसा गांव के पूर्व प्रधान रामशंकर तिवारी उर्फ सूकन का 96 वर्ष की उम्र मे गुरुवार देर शाम निधन लोग घर पहुंच कर परिजनो को ढांढस बधा रहे।
मिली जानकारी के अनुसार सिरसा गांव के आजादी के बाद से करीब 35 साल तक जनता की सेवा कर प्रधान रह चुके रामशंकर तिवारी उर्फ सूकन तिवारी का गुरुवार देर शाम लंबी बिमारी के बाद उनके पैतृक आवास सिरसा मे निधन हो गया उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव सहित आसपास के लोगों द्वारा उनके आवास पर पहुंच कर परिजनो को ढाढंस बधाया है। पूर्व प्रधान के छोटे बेटे वीरेंद्र तिवारी ने दी जानकारी मे बताया कि वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे गुरुवार को अचानक तबियत अधिक खराब हो गयी जब तक कुछ समझ पाते उनका निधन हो गया शुक्रवार को सरयूघाट श्री अयोध्या धाम मे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व प्रधान के दो बेटे है बडा बेटा डा देवदत्त तिवारी डाक्टरी करते है वही छोटे बेटे व्यापारी है।ढांढस बधाने वालो मे प्रधान शोभापुर श्यामबाबू शुक्ला, लौव्वावीरपुर प्रधान जीतेन्द्र तिवारी,पूर्व प्रधान राजेश तिवारी नवाबगंज गिर्द,समाजसेवी राहुल तिवारी, वंशराज तिवारी रिंकू, सतीश उर्फ कप्तान पाठक,गुलाब दत्त शुक्ला, पंश्याम त्रिपाठी,दीलीप पाठक, शुभम पाठक सहित तमाम संभ्रांत लोग और गांव वासी मौजूद रहे।

