पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा ।गुरुवार को पीएम श्री यूपीएस गैलनग्रंट, नवाबगंज गोंडा में सात दिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन 12 मई 2025 से 14 मई 2025 तक किया गया, जिसमें सीबी स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त के नेतृत्व में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
शिविर में स्काउट शिक्षक राजेश मिश्रा ने बच्चों को स्काउट एवं गाइड के नियमों, अनुशासन, सेवा भावना तथा टीम भावना की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को गांठ बांधना, टेंट पिचिंग, प्राथमिक उपचार, स्वच्छता एवं आपदा प्रबंधन जैसी उपयोगी जानकारियां प्रदान की गईं।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश मिश्रा तथा प्रशिक्षकों ने स्काउटिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को दैनिक जीवन में अनुशासन एवं सेवा भावना अपनाने की सीख दी गई। शिविर के सफल संचालन में शिक्षिका आस्था मिश्रा,सीताराम, ब्रज कुमार, राजा मिश्रा एवं धनंजय पांडेय अन्नू,का विशेष सहयोग रहा।


