पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा । दलित सेना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. शेरा भैया के नेतृत्व में रविवार को वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं बुजुर्ग महिलाओं को सम्मानित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए उपस्थित लोगों को च्यवनप्राश तथा पानी के उपयोग के लिए बाल्टियों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. शेरा भैया ने बुजुर्ग महिलाओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठजन संगठन की प्रेरणा और शक्ति हैं। उनके अनुभवों से संगठन को नई दिशा मिलती है, इसलिए उनका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।
दलित सेना के कोषाध्यक्ष माननीय जियालाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय योगदान देने की अपील की। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने भी फोन के माध्यम से कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की गतिविधियों को और तेज करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में सिंटू सिंह, राम बहादुर यादव, दौलत यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

