कमलेश
खमरिया खीरी।क्षेत्र के मटरिया गांव निवासी बकरीदी अली के बेटे आजाद अली का अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में चयन होने पर पूरे गांव सहित क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ट्रेनिंग के लिए रवाना होने से पहले आजाद अली को बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, शुभचिंतक और परिजन एकत्र हुए।
इस दौरान गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने आजाद अली को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए देश सेवा के लिए बधाई दी। वही
सूचना मिलने पर पूर्व सदस्य जिला पंचायत एवं भाजपा नेता अनिल गुप्ता भी आजाद अली से मिलने पहुंचे। उन्होंने भारतीय सेना में चयन होने पर आजाद को बधाई देते हुए अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान
अनिल गुप्ता ने कहा कि युवाओं का सेना में चयन होना पूरे समाज और क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। इससे अन्य युवाओं को भी देश सेवा के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रही है।

