पं श्याम त्रिपाठी
उत्तर प्रदेश के गोंडा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है, वन विभाग के एक फॉरेस्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी फॉरेस्टर बालक राम पर एक बढ़ई से काम के बदले घूस मांगने का आरोप है।
मामला तरबगंज परसदा से जुड़ा है, जहां तैनात फॉरेस्टर बालक राम ने बढ़ई राधेश्याम से काम कराने के एवज में 6 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने जाल बिछा कर आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
![]() |
| एंटी करप्शन टीम के हिरासत में दरोगा |
तरबगंज में मुकदमा
आरोपी के गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम फॉरेस्टर को लेकर तरबगंज थाने पहुंची, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल टीम आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विभाग में हड़कंप
एंटी करप्शन की इस कार्रवाई के बाद वन विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों में हड़कंप मचा हुआ है। लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों में खौफ का माहौल देखने को मिल रहा है।


