पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
वजीरगंज गोंडा । थाना क्षेत्र के महंगूपुर मनिहार चंदापुर गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान हुए विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला मे पीड़ित ने कई लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी अनुसार चंदापुर गांव के राम औतार यादव पुत्र केशव राम यादव ने वजीरगंज थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 25 जून को दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपनी भूमि की पैमाइश करा रहे थे। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और पैमाइश को लेकर विवाद शुरू हो गया।
पीड़ित के अनुसार विवाद बढ़ने पर विपक्षी पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पीड़ित ने तहरीर में नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
वहीं, थानाध्यक्ष विपुल पांडेय का कहना है कि प्राप्त शिकायत आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कारवाही की जा रही है ।

