अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के मूल निवासी विशाल श्रीवास्तव को समाजवादी मजदूर सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है । साथ ही विशाल श्रीवास्तव को सात जनपदों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है । उनकी एक नई जिम्मेदारी पर समर्थकों तथा शुभ चिंतकों में खुशी की लहर देखी जा रही है ।
उत्तर प्रदेश समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनी लाल श्रमिक ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बलरामपुर के युवा एवं सक्रिय समाजसेवी विशाल श्रीवास्तव को समाजवादी मजदूर सभा, उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके साथ ही उन्हें देवीपाटन मंडल एवं आसपास के सात जनपदों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। विशाल श्रीवास्तव लंबे समय से मजदूरों, कर्मचारियों, किसानों तथा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ते रहे हैं। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी, जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता तथा संघर्षशील कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष धनी लाल श्रमिक ने कहा कि विशाल श्रीवास्तव के संगठनात्मक अनुभव, कर्मठता एवं जनसरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से समाजवादी मजदूर सभा को प्रदेश स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विशाल श्रीवास्तव समाजवादी विचारधारा एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर विशाल श्रीवास्तव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष धनी लाल श्रमिक तथा संगठन के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा मजदूरों, किसानों, कर्मचारियों और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य जारी रखेंगे ।उनके मनोनयन पर गैसड़ी विधायक राकेश यादव, डॉ. भानु त्रिपाठी, पूर्व विधायक राम सागर अकेला, डॉ. एहसान खान, कैलाश यादव, डॉ. श्याम दीप मिश्र, शिव कुमार गुप्ता, मनीष सोनकर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।